Search

 
 
 

घाटशिला: गोट पूजा के साथ सोहराय पर्व शुरू, बुधवार को पुरस्कृत होंगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैलों के मालिक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में गोट पूजा के साथ ही मंगलवार से सोहराय पर्व की शुरुआत हुई. जनजातीय समाज द्वारा विभिन्न गांवों में गोट पूजा कर इष्ट देवी देवताओं से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई. तीन दिन तक ग्रामीण पशुधन की पूजा अर्चना करेंगे. तीसरे व अंतिम दिन बैलों को नचाने के साथ ही सोहराय पर्व का समापन होगा. अमावस्या से लेकर पूर्णिमा तक जगह-जगह विभिन्न गांवों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-pile-of-garbage-on-the-roadside-of-the-main-market/">चाकुलिया

: मुख्य बाजार के सड़क किनारे कचरे की ढेर

चेंगजोड़ा में भी गोट पूजा का आयोजन 

खेरवाल दिशोम जाहेर गोट पूजा थान चेंगजोड़ा में भी गोट पूजा का आयोजन किया गया. नायके बाबा गोपीनाथ मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना की. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को देश बांदना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैलों के मालिकों को पुरस्कृत किया जाएगा.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर रामकिशोर मुर्मू, शांखो मुर्मू, फागु सोरेन, बिशु टुडू, भादो टुडू, ईश्वर हांसदा, रामसाय सोरेन, मंगल मुर्मू, लखन मुर्मू, सुदाम मुर्मू, बिकास सोरेन, जुझार सोरेन, फागु मुर्मू, दुलाल मुर्मू, रमेश मार्डी, बबलू हेम्ब्रम, सुनाराम हांसदा, चम्पई मांडी, सुरोजित मानकी समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-college-beat-kingfisher-fc-2-1-in-a-tiebreaker/">चाईबासा

: टाइब्रेकर में टाटा कॉलेज ने किंगफिशर एफसी को 2-1 से किया पराजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही