Search

 
 
 

Ghatshila: चिल्ड्रन्स डे पर किडजी प्री-स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): गोपालपुर स्थित किडजी प्री-स्कूल में गुरुवार को चिल्ड्रन्स डे के अवसर पर बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय की संचालिका रश्मि सिंह ने कहा खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास होता है. इसमें भाग लेने से बच्चों में धीरज, आत्मविश्वास बढ़ता है.

गेम में बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/14-ghatshila-bal-diwas-1-r.jpg"

alt="" width="300" height="405" /> कार्यक्रम का संचालन स्कूल की संचालिका रश्मि सिंह ने किया. सर्वप्रथम उन्होंने सारे बच्चों को चिल्ड्रन्स डे की बधाई दी. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के बीच वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. बच्चों ने पूरे जोश तथा उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों के बीच जंपिंग गेम, बैलेंस द कप, कलेक्ट द पेन,  ब्रस्ट द बैलून, स्पून मार्बल रेस, बैलेंस द कॉपी गेम रखा गया था.

कार्यक्रम में इनका रहा योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की कनकलता, इंद्राणी राय, लिली बोस, कनक लता देव, सिमरत कौर, सुजाता मजूमदार, सुमिता दास, अनुज जायसी,  सम्पा नायक, पायल धवल देव, सविता सिंह, रुन्नु महतो, काजल महतो, सुपर्णा बेरा, दीपिका महतो, गणेश चंद्र भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : Bahragoda:">https://lagatar.in/bahragoda-childrens-day-celebrated-with-pomp-in-vankati-shishu-mandir-complex/">Bahragoda:

वनकाटी शिशु मंदिर परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही