Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल का राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कायाकल्प कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राज्य से नामित 2 सदस्यीय निर्धारक निराजा कुजूर और सुगंधिरा सुंदरराज ने अनुमंडल अस्पताल का दौरा किया. उन्‍होंने अस्‍पताल की साफ सफाई, इंफेक्‍शन कंट्रोल, बायो मेडिकल वेस्‍ट का निस्‍पादन, स्‍टाफ का ट्रेनिंग, स्‍टोर का रख रखाव, एनवायरनमेंट को ले कर कार्य, पेशेंट का बेहतर रूप से रख रखाव एवं अन्‍य सभी बिंदुओं को बारीकी से जांच किया. इस दौरन टीम के साथ डॉ. शंकर टुडू, डॉ. आरएन सोरेन, डॉ. आरएन टुडू, डॉ. मीरा मुर्मू, डॉ. भाग्यश्री, बीपीएम मयंक सिंह, सुशील दीप एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-yoga-awareness-camp-organized-at-balbharti-upgraded-middle-school-jap-6-sidhgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा के बालभारती उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैप – 6 में एक दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित
ज्ञात हो अनुमंडल अस्पताल घाटशिला को 2020-21 में प्रशस्ति पुरस्कार कायाकल्प की ओर से दिया गया था वही वर्ष 2021-2022 में राज्य का द्वितीय पुरस्कार से नामित किया गया था. इस वर्ष भी अनुमंडल अस्पताल की साफ-सफाई रखरखाव को देखकर टीम को काफी संतुष्टि मिली है ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष पिछले वर्ष से बेहतर परिणाम कायाकल्प टीम की ओर से दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही