Search

 
 
 

घाटशिला : शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार शिव मंदिर परिसर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी निरंजन मिश्रा की पत्नी का निधन पिछले दिनों हो गया था. इस बात की जानकारी मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मंगलवार को मऊभंडार पहुंचे. भाजपा नेता ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर शोक प्रकट किया. साथ ही भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में वे और पार्टी उनके साथ है. उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. शोक प्रकट करने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, मण्डल अध्यक्ष राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उत्पल साव, निमाई दास, श्रीकृष्ण मंदिर समिति के महासचिव धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि शामिल थे. मालूम हो की बीते सप्ताह पुजारी निरंजन मिश्रा की पत्नी सुजाता मिश्रा (30 वर्ष) का निधन अचानक तबियत बिगड़ने के कारण हो गया था. पुजारी के दो छोटे-छोटे बच्चे है. इस घटना से क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-two-day-training-camp-for-teachers-was-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही