Search

 
 
 

घाटशिला : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किसानों के बीच बांटे बीज

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के जन्मदिन के अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घाटशिला के कशीदा पंचायत में किसानों के बीच बीज का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कई किसानों से बातचीत की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं के संबध में विस्तृत जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-unknown-dead-body-found-from-ghajia-barrage-was-identified-nitish-a-resident-of-fatehpur-in-vaishali-district-was-murdered-in-a-love-affair/">आदित्यपुर

: गजिया बराज से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में हुई थी वैशाली जिले के फतेहपुर निवासी ​नीतीश की हत्या
राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसान निधि योजना के तहत दिए जा रहे पैसे किसानों को भी मिल रहे हैं, सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने को कहा गया है एंव किसानों को जल्द ही उनके द्वारा खाद भी उपलब्ध कराया जाएसा. उन्होंने कहा कि अगर किसीको भी किसी तरह की कोई समस्या हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं. मौके पर मुख्य रुप से घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, मुखिया तारा मनी मुंडा, उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष स्वपन मुंडा, मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद, सुजन मन्ना समेत ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही