Search

घाटशिला : ई-वेस्ट मैनेजमेंट के लिए संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्र व शिक्षक सम्मानित

Ghatshila (Rajesh Chowbey)घाटशिला हुल्ला डेक रीसाइकलिंग प्राइवेट कंपनी द्वारा गुरुवार को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया. विद्यालय अपने आस-पास के क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष से ई-वेस्ट एकत्र करने का काम कर रहा है. इस अभियान के अंतर्गत प्रार्थना-सभा में विद्यालय के आठ छात्रों तथा पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया. लगातार तीसरी बार रीसाइकलिंग के लिए ई-वेस्ट एकत्र कर हुल्ला डेक को भेजा गया है. विद्यालय ने 90.6 किलो ई-वेस्ट एकत्र किया. छात्रों ने अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्रों से प्रदूषण फैलाने वाले ई-वेस्ट एकत्र किया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-one-day-training-program-organized-for-mushroom-cultivation-and-agriculture/">किरीबुरू

 : मशरूम की खेती व एग्रिकल्चर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

प्रशस्ति पत्र देखर किया सम्मानित

विद्यालय के पांच शिक्षकों अनूप कुमार पटनायक, संध्या मिश्रा, गुरदीप कौर, इंदु कुमारी और अर्पो भट्टाचार्य ने भी अपने घरों के ई-वेस्ट प्रदान कर इस कार्य में अपना योगदान दिया. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल तथा प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने प्रशस्ति पत्र तथा भेंटकर व उपहार देकर सभी को सम्मानित किया. इस अवसर पर समस्त छात्र- छात्राओं, शिक्षकों के अतिरिक्त अतिथि के रूप में दो भारतीय सेना जवान भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम से अन्य छात्रों ने भी अपने वातावरण को ई-वेस्ट मुक्त रखने की सीख ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp