Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ठंड लगने से छात्रा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के हीरागंज राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को प्रार्थना के दौरान कक्षा सातवीं की एक छात्रा की तबियत अचानक बिगड़ गई. उसके हाथ-पैर में अकड़न आ गई, जिसके बाद वह जमीन पर गिरने लगी. हालांकि सामने खड़ी छात्राओं ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद विद्यालय की शिक्षिका शांतिमय दत्ता ने अन्य छात्राओं की मदद से बीमार छात्रा को स्कुल के कार्यालय कक्ष पहुंचाया और उसे गर्म कपड़ों से ढक दिया. अलाव जलाने के बाद छात्रा को थोड़ी राहत महसूस हुई. थोड़ी देर बाद एंबुलेंस से छात्रा को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-eighth-wage-agreement-of-the-workers-of-hcl-icc-company-in-kolkata/">घाटशिला

: कोलकाता में हुआ एचसीएल-आईसीसी कंपनी के मजदूरों का आठवां वेतन समझौता

ठंड में विद्यालय बंद करने की मांग

अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक नताशा देवगन ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बच्ची की स्थिति सामान्य है. ठंड के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी. छात्रा के पिता मंगल सोरेन एवं माता जोबा सोरेन ने बताया कि वे लोग केंदडांगा गांव के निवासी हैं. सुबह बच्ची स्वास्थ्य थी, अचानक ठंड बढ़ जाने से स्कुल में उसकी तबियत बिगड़ गई. अभिभावकों का कहना था कि प्रशासन को चाहिए जिस तरह कक्षा पांच तक विद्यालय बंद किया गया है उसी तरह कम से कम दसवीं तक कक्षाएं बंद कर दी जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही