Search

 
 
 

घाटशिला : आदिवासी छात्र संघ के वनभोज में शामिल हुए घाटशिला कॉलेज के विद्यार्थी

 
Ghatshil (Rajesh Chowbey) : आदिवासी छात्र संघ की ओर से बुधवार को गोपालपुर स्थित स्वर्णरेखा नहर किनारे मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजना किया गया. वनभोज में घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाले इंटर प्रथम वर्ष से लेकर स्नातकोत्तर फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएं सहित पास आउट छात्र जो कही नौकरी पेशे से जुड़े है उन्हें भी शामिल किया गया था. लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने वनभोज का आनंद उठाया. इस दौरान संथाली गीतों पर सभी जमकर थिरके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-of-the-district-bar-association-remained-away-from-judicial-work-for-the-fifth-day/">जमशेदपुर

: पांचवे दिन भी न्यायिक कार्य से अलग रहे जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता

सीनियर ने जूनियर विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन 

संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रघुनाथ हांसदा ने बताया कि वनभोज का आयोजन करने से एक दूसरे से मिलना होता है. इससे सीनियर जूनियर की जो खाई बनी रहती है उसे पाटने में भी मदद मिलती है. इसके साथ ही जो विद्यार्थी नौकरी पेशे में है उन्होंने अपने जूनियर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया. मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शुबाई सोरेन, कालेज कमेटी के अध्यक्ष लखाई मुर्मू, उपाध्यक्ष पूजा मार्डी, प्रवक्ता दुलाराम मार्डी, सचिव तुर्की मार्डी, रश्मि मार्डी, राहुल किस्कू, अजीत कुमार शकीला हांसदा, बहादुर हांसदा, अर्जुन मुर्मू सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही