Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पश्चिम बंगाल के बालीगंज में आयोजित छठे स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शामिल होकर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के तीन विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इन विद्यार्थियों में श्रुति रॉय, कल्याणी हेंब्रम तथा शुक्ला हेंब्रम शामिल है. श्रुति रॉय ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण तथा एक रजत पदक, कल्याणी हेंब्रम को एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक व शुक्ला हेंब्रम को एक रजत तथा एक कांस्य पदक हासिल हुआ. गुरुवार को ``विश्व खेल दिवस`` के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने प्रार्थना सभा में तीनों बच्चों को सम्मानित किया तथा उनके बेहतर भविष्य की कामना की. छात्रों की इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार हर्षित है. बता दें कि सेवाश्रम संघ तथा प्रणवानंद मार्शल आर्ट एंड योगा एसोसिएशन द्वारा पिछले दिनों स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम बंगाल के बालीगंज में किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-investigation-team-reached-co-operative-college-two-sides-of-student-leaders-kicked-and-punched/">जमशेदपुर
: को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम, छात्र नेताओं के दो पक्षों में चले लात-घूंसे [wpse_comments_template]
: को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम, छात्र नेताओं के दो पक्षों में चले लात-घूंसे [wpse_comments_template]
Leave a Comment