Search

घाटशिला : सोना देवी विवि के विद्यार्थियों ने माइंस का किया शैक्षणिक भ्रमण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सोना देवी विश्ववि‌द्यालय, घाटशिला, के अलग-अलग विभागों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, मऊभंडार, घाटशिला के सुरदा माइंस एवं मुसाबनी माइंस के विभिन्न विभागों का औद्यौगिक शैक्षणिक भ्रमण किया. इसमें 25 छात्रों के साथ प्रो. पूजा तिवारी, प्रो. कुमारी श्रद्धा पांडा, प्रो. उमेश कुमार गुप्ता, धीरज शर्मा, प्रो. डॉ राजन कुमार, प्रो. अनुशुआ राय एवं प्रो. मोनिका सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-speeding-bolero-enters-field-in-kowali-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: कोवाली में तेज रफ्तार बोलेरो खेत में घुसी, बड़ा हादसा टला
अध्ययन भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विभागों में कार्यरत प्रोसेसिंग प्रक्रिया का अध्यन किया जो उन्हें आने वाले पाठ्यक्रमों में भी सहायक साबित होगा. यह सब देखकर छात्र-छात्राओं का माइंस के प्रति साकारात्मक रुझान देखने को मिला. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के (एजीएम, मुसाबनी योगेश कंसल, माइंस मेनेजर, सुरदा डी.जे सोम एवं शशांक तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त व्यवस्था की एवं पूरी टीम के साथ उन्होंने माइंस से संबंधित संपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-tension-in-cabinet-meeting-seeing-nitishs-harsh-attitude-rjd-is-on-backfoot/">बिहारः

कैबिनेट की बैठक में तनाव !, नीतीश के तल्ख तेवर देख आरजेडी बैकफुट पर
अध्ययन भ्रमण को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धन एवं उपयोगी साबित हुआ. सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, उपयुक्त संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जेपी मिश्रा एवं कुल सचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने छात्र- छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में ज्यादा से ज्यादा आयोजित करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-crowd-of-devotees-gathered-to-spread-chadar-at-the-samadhi-of-langta-baba/">गिरिडीह

: लंगटा बाबा की समाधि पर चादरपोशी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

घाटशिला : ऊपरडांगा में विधायक ने किया प्रतिमा का अनावरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Upardanga-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के महुलिया क्षेत्र के ऊपरडांगा गांव में गुरुवार को विधायक रामदास सोरेन ने राधा गोविंद की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा में सामिल हुए एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर उन्होंने कहा कि संत सन्यासी श्रीश्री विनय दास बाबा जी के सौजन्य से श्रीश्री हरि मंदिर, श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर, श्रीश्री हनुमान जी कि प्रतिमा मंदिर में परिसर में स्थापित करने का काम किया है जो काफी सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sports-are-necessary-for-the-overall-personality-development-of-children-dc/">बोकारो

: बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए खेलकूद जरूरी- डीसी
इससे लोगों को एक ही परिसर के अंदर लोगों को पूजा अर्चना करने में सहूलियत होगी. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बाबा विनय दास जी स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते थे. आज उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया गया. आयोजित समारोह में लाल्टु महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-vikas-tiwari-jail-transfer-case-petition-to-be-filed-in-sc-against-hc-order-cid-requests-home-department-to-take-decision-soon/">गैंगस्टर

विकास तिवारी जेल ट्रांसफर मामला: HC के आदेश के खिलाफ SC में दाखिल होगी याचिका, CID ने गृह विभाग से जल्द निर्णय लेने का किया अनुरोध

घाटशिला कॉलेज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Jagrukta-raily.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने शपथ दिलाई. शपथ लेते हुए सभी भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sports-are-necessary-for-the-overall-personality-development-of-children-dc/">बोकारो

: बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए खेलकूद जरूरी- डीसी
इसके बाद कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. उक्त रैली को प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर डॉ पी के गुप्ता, डॉ एस के सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो इंदल पासवान, प्रो अर्चना सुरीन, डॉ एस पी सिंह, डॉ संदीप चंन्द्रा, प्रो मो. सज्जाद, डॉ कुमार विशाल, प्रो राम विनय, डॉ कंचन सिन्हा, प्रबल मंजरी पातर, समीर कुमार, अर्जुन भुइया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-students-of-sona-devi-university-took-an-educational-tour-of-mines/">घाटशिला

: सोना देवी विवि के विद्यार्थियों ने माइंस का किया शैक्षणिक भ्रमण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp