Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : वेद संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के छात्रों ने कराया गायत्री महायज्ञ

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : वेद संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड की ओर से गोपालपुर स्थित कटिंगपाड़ा गांव में एक दिवसीय 9 कुंडिया गायत्री महायज्ञ का आयोजन मंगलवार को किया गया. यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई इसके बाद गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन आदि कराया गया. गायत्री महायज्ञ में विश्वविद्यालय की तीन छात्रों द्वारा संपन्न कराया गया. विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड से पहुंची निकिता रावत, प्रियंका थापा एवं गजेंंद्री विश्वकर्मा ने नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-union-minister-arjun-munda-met-the-families-of-the-youth-victims-of-the-accident/">आदित्यपुर

: हादसे के शिकार युवकों के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
इस संबंध में धालभूमगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ के व्यवस्थापक गुरुदेव महतो ने बताया कि विश्वविद्यालय की तीनों छात्र एक माह के लिए क्षेत्र में भ्रमणकर अलग-अलग स्थान में सामाजिक जागरूकता, पृथ्वी पर स्वर्ग तथा मनुष्य के अंदर देवत्य के उत्थान को लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है. स्कूल कॉलेज में भी बच्चों को अध्यात्म के संबंध में जानकारी दी जा रही है. मौके पर संतोष कुमार, पिंकी देवी, लकी महतो, रिंकू राय, रिंकू सिंह, बच्चन राय, सुजन राय, प्रवीण राय, नारायण सीट, सुबोध राय, देवव्रत सीट आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-impact-of-drivers-strike-visible-passengers-remain-worried/">कोडरमा

: ड्राइवरों की हड़ताल का दिखा असर, यात्री रहे परेशान

मोदी की गारंटी की गाड़ी जहां भी जा रही है वहां बढ़ रहा है भरोसा : टुडू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/PM-Garanti-Gadi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर पंचायत एवं घाटशिला पंचायत में मंगलवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू शामिल हुए. कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण टुडू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रह गया है. उन्होंने कहा कि लोगों तक पहुंच कर इसके उद्देश्य को आश्वस्त करना है. सरकारी योजनाएं बिना किसी पक्षपात या भेदभाव के सभी के लिए उपलब्ध हैं. देश भर में प्रत्येक लाभार्थी के पास पिछले 10 वर्षों में उनके जीवन में हुए बदलावों को लेकर उनकी अपनी कहानी है जो साहस से भरी है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-minister-said-there-is-no-plan-for-jdus-return-to-nda/">नीतीश

के मंत्री ने कहा, NDA में जेडीयू की वापसी का कोई प्लान नहीं
लक्ष्मण टुडू ने कहा यह लाभ लाभार्थियों को अपना जीवन और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. मोदी की गारंटी की गाड़ी जहां भी जा रही है वहां लोगों का भरोसा बढ़ा रही है और लोगों की उम्मीदों को पूरा कर रही है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला पार्षद सुभाष सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, संजय अग्रवाल, मुखिया सांखी हंसदा, मुखिया प्रफुल्ल चंद्र हंसदा, पंचायत समिति मधुमिता कालिंदी, भाजपा जिला मंत्री संजय तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, सत्यनारायण पुष्टि, हीरा सिंह, सुरेश माहली, लक्ष्मण राव, पोल्टू सरदार, सूरज लामा सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही