Search

 
 
 

घाटशिला : छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय में क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर माझी परगना महाल पवाड़ा से अनुमंडल कार्यालय घाटशिला तक रैली निकाली. रैली अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. छात्रों की मांग है कि झारखंड में स्थानीय भाषा के शिक्षक की अविलंब नियुक्ति की जाए. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-complainant-got-justice-after-nine-years-in-the-district-consumer-disputes-redressal-commission/">सरायकेला

: जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में नौ वर्षों बाद मिला शिकायतकर्ता को न्याय

झारखंड एक संथाल बहुल क्षेत्र है

झारखंड एक संथाल बहुल क्षेत्र है. झारखंड में लगभग 70 प्रतिशत जनजाति भाषा के अंतर्गत संथाली भाषा आती है जो भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल हैं. छात्र-छात्राओं की मांग है कि भारत सरकार द्वारा भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची में शामिल की गई संताली भाषा के लिए शिक्षक नियुक्ति की जाए जिससे संथाली भाषा का अस्तित्व बना रहे एवं हमारे झारखंड के छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल बन सके. इस मौके पर मुख्य रूप से धाड़ दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू, पंचानन सोरेन, सुपाई सोरेन, विकास हेम्ब्रम, सुपाई सिंह हांसदा, सुदाम हेम्ब्रम, सुकुमार सोरेन के साथ काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही