Search

घाटशिला : झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर अनुमंडल स्तरीय लैंपस की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय लैंपस के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के साथ सहायक निबंधक सहयोग समिति के विवेक कुमार ने बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि किसान फसल बीमा के लिए 30 सितम्बर तक प्रज्ञा केन्द्र लैंपस या स्वयं फसल राहत के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें मुख्य रूप से धान व मक्का फसल का बीमा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 52 लैंपस का चयन किया गया है जिसे पूर्ण रूप से कंप्यूटराइज्ड किया जाना है. इसके बाद वह सभी लैंपस 15 नवंबर के पहले ऑनलाइन हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-three-including-a-child-were-bitten-by-a-snake-the-child-was-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: एक बच्चे सहित तीन को सांप ने डंसा, बच्चा राउरकेला रेफर

खाता में त्रुटि होने के कारण नहीं हो पाया भुगतान

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा किया गया था. वैसे कुछ किसानों के खाते में त्रुटि होने के कारण अब तक उनका भुगतान नहीं हो पाया है उन किसानों को सूची लैंपस में उपलब्ध करा दी गई है. लैंपस से संपर्क कर आधार संख्या तथा बैंक पासबुक का अभिलेख जमा करें ताकि उनका भुगतान जल्द से जल्द कराया जा सके. बैठक में मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, बीसीओ सत्येंद्र कुमार अनिल श्रीवास्तव एवं नाबार्ड की जैस्मिता बस्के सहित लैंपस अध्यक्ष एवं सचिव शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//