Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल पुलिस ने चोरी हुआ टैंकर किया बरामद

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : 17 मई को पश्चिम बंगाल के वर्धमान से लूटे गए टैंकर को पुलिस ने बरामद किया कर लिया है. यह जानकारी सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप टोप्पो ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी. रविवार को कांड में सम्मिलित अपराध कर्मियों को गुप्त सूचना के आधार पर श्यामसुंदरपुर थाना के समीप चेकिंग के क्रम में निहाल खान, बिरजू शर्मा, जनरैल सिंह को अलग-अलग थानों से गिरफ्तार किया गया. श्यामसुंदरपुर थाना में अभय राज मिश्रा के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें :रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-mla-and-dc-inaugurated-community-health-center/">रामगढ़:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक व DC ने किया उद्घाटन

नशे की गोली बियर मेंं मिलाकर अभय राज मिश्रा को पिला दिया

घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि नेहाल खान एक शातिर अपराध कर्मी है इसके द्वारा आसनसोल बगोदर एवं धालभूमगढ़ थाना में भी मामला दर्ज हैं. तथा बिरजू शर्मा बिहार तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि नेहाल खान से अभय राज मिश्रा की मुलाकात बहरागोड़ा में हुई थी ड्राइवर होने के नाते एक दूसरे चालक के साथ मित्रता कर ली. श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के समीप सोनू ढाबा के पास एक दूसरे टैंकर को आपस में सटाकर खड़ा कर दिया इस दौरान नशे की गोली बियर मेंं मिलाकर अभय राज मिश्रा को पिला दिया इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-old-building-of-the-police-station-should-be-made-a-traffic-police-station-purendra/">आदित्यपुर

: थाना के पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बनाया जाए – पुरेंद्र

पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की 

अभय राज मिश्रा जैसे ही बेहोश हुआ वैसे ही ड्राइवर ने टैंकर संख्या एनएल02एल7843 मैं चढ़ाकर बेहोशी की हालत में अभियुक्त जनरल सिंह और बिरजू शर्मा द्वारा ले जाकर तमाड़ में उतार दिया तथा अभियुक्त नेहाल खान लूटे गए टैंकर वाहन संख्या यूपी 65एलटी0765 कोलकाता ले गया. कोलकाता के दानकुनी टैंकर संख्या यूपी 65 एलटी0765 में भरे फर्नेस ऑयल को खाली कर दिया गया.  पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त निहाल खान द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021 में वह धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र से तेल का टैंकर लूट लिए था. इस उपलब्धि के लिए एसडीपीओ ने सभी पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की गई. इसे भी पढ़ें :सौरव">https://lagatar.in/sourav-praises-shubman-gill-for-his-brilliant-batting-rcb-fans-furious-for-not-praising-virat/">सौरव

ने शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के लिए की प्रशंसा, विराट की प्रशंसा नहीं करने से भड़के आरसीबी के फैंस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही