Search

 
 
 

घाटशिला : एंजेल्स गार्डेन स्कूल कालापाथर में वर्ष 2018 से 2022 बैच के सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : एंजेल्स गार्डेन स्कूल कालापाथर में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित की गई. समारोह में 2018 से 2022 बैच तक के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि दामपाड़ा जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का सफल संचालन किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है. उन्होंने कहा कि छात्र अपने संस्कार और संस्कृति को कभी नही भूलें. पैसे के पीछे कभी नही भागे, ऐसा काम करे कि पैसा आपके पीछे भागे. पढ़ लिख कर सफल और सभ्य इंसान बने. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-jharkhand-state-government-motor-vehicle-drivers-association-met-the-health-minister-pleaded-for-security/">सरायकेला

: झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ स्वास्थ्य मंत्री से मिला, लगाई सुरक्षा की गुहार
समारोह में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल नंदिता बेरा अधिकारी ने की. जबकि संचालन श्याम किशोर बक्शी और यशोदा टुडू ने किया. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रंजन घोष, निशा सिन्हा, गौतम दास, भीम नारायण दे, सुषमा भकत, चिरंजीत नामाता, जास्मिन टुडू, लेखराज पॉल, गीता सिंह, सोनाली दास, स्वाति सहाय, प्रियंका सिंकू, बेबी गोराई, मुस्कान परवीन, किशोर नामाता, बीडी गोराई, भारती सीट, नमिता गोराई समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही