Ghatshila (Rajesh Chowbey) : श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर के कक्षा ग्यारहवीं के छात्रा सुमित डॉन का प्रोजेक्ट आई कांटेक्ट माउस करसर को राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए शामिल किया गया था. सोमवार को सुमित डॉन अपने माता-पिता काजल डॉन तथा महुआ डॉन के साथ राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने गुरुग्राम पहुंच गए हैं. इस संबंध में सुमित डॉन ने बताया कि एडवांस इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आई कांटेक्ट माउस करसर को अपने विवेक से डेवेलप किया ताकि कंप्यूटर का ज्ञान रहने के बावजूद वैसे युवा जिनका दोनों हाथ नहीं है वे भी कंप्यूटर चला सकते हैं. अपने आंख के जरिए टाइपिंग के साथ-साथ कंप्यूटर का सारा काम कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-sent-a-letter-to-the-chief-minister-demanding-repair-of-the-dilapidated-road/">चांडिल
: बदहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
: शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षण कार्य की समस्याएओं से कराया अवगत [wpse_comments_template]
: बदहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
सुमित के पिता झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता है
इस एडवांस टेक्नोलॉजी में राज्य स्तर पर आयोजित परीक्षा में भी सुमित डॉन ने परचम लहराया इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में शामिल होने गुरुग्राम पहुंचे हैं. अपने विद्यालय में श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर झारखंड में पहला स्थान प्राप्त करने का उन्हे सौभाग्य प्राप्त हुआ. राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम हरियाणा में आयोजित की गई है. सुमित ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रिंसिपल तिलोत्तमा सिंह, प्रबंधक अशोक घोष की सराहना की. सुमित घाटशिला प्रखंड के कशीदा निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता काजल डॉन के पुत्र हैं. काजल डॉन ने अपने पुत्र की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी सराहना की. सुमित ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किया दया आई कांटेक्ट करसर दिव्यांगों के लिए काफी मददगार होगा. उन्होंने कहा कि जो लोग किसी दुर्घटना में अपने दोनों हाथ से लाचार हो जाते हैं वैसे लोग कंप्यूटर के माउस का उपयोग स्वयं नहीं कर पाते हैं उनका मॉडल उन्हीं के लिए आधारित एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर माउस है जो आंखों के चिपकने तथा आंखों के हिलने से राइट और लेफ्ट की और कंप्यूटर पर फंक्शन करेगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teachers-union-made-dse-aware-of-the-problems-of-teaching-work/">आदित्यपुर: शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षण कार्य की समस्याएओं से कराया अवगत [wpse_comments_template]
Leave a Comment