Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : किड्जी प्री स्कूल गोपालपुर में समर कैंप शुरू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : किड्जी प्री स्कूल गोपालपुर में सोमवार को समर कैंप की शुरुआत की गई. समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने ईश्वर की वंदना की. साथ ही साथ बच्चों ने सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र, गुरु वंदना किया. सारे बच्‍चों को व्‍यायाम की जानकरी दी गई. बच्चों ने योगा किया. बच्‍चों के लिए फोनिक्‍स सेशन का आयोजन किया गया था. शिक्षिकाओं ने बच्चों को पॉट पेंटिंग सिखाया. समर कैंप में 3 साल से 7 साल के 60 बच्चों ने भाग लिया. बच्चों के लिए वॉटर प्ले की व्यवस्था की गई थी. गर्मी में वाटर प्ले से बच्चे काफी आनंदित हुए. सारे बच्चों के लिए स्कूल की ओर से नाश्ते की व्यवस्था की गई. समर कैंप का पहला दिन बच्चों के लिए काफी उत्साहवर्द्धक रहा. कैंप को सफल बनाने में स्कूल की कनक लता, इंद्राणी रॉय, गुरप्रीत कौर, अमृता कौर, सुमिता दास, पूनम चौधरी, पायल धवल देव, सुपर्णा बेरा, गणेश चंद्र भगत का योगदान रहा.

इसे भी पढ़ेंलातेहार">https://lagatar.in/latehar-thousands-of-liters-of-water-being-wasted-daily-allegation-of-disturbance-in-laying-of-pipeline/">लातेहार

: प्रतिदिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, पाइप लाइन बिछाने में गड़बड़ी का आरोप

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही