Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बारिश के दो दिन बाद निकली धूप, लोगों ने ली राहत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मौसम के अचानक बदलाव से क्षेत्र में ठंड का एहसास होने लगा है. सोमवार की सुबह हो रही रिमझिम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने छतरी लेकर रिमझिम बारिश का आनंद लिया. अचानक दो दिन से आसमान में काले बादल छाए रहने तथा झमाझम बारिश से लोग परेशानी का सामना कर रहे थे. मौसम के बदलने से लोग बीमार होने लगे थे. बारिश से बचाव को लेकर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि बेमौसम बारिश से लोगों को बचने की जरूरत है. खासकर बुजुर्ग और बच्चे बारिश में भीगने से बचें. साथ ही खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द, लोगों को हो रही है इसलिए बचने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-30-companies-engaged-in-electronics-manufacturing-cluster-2-flats-of-flatted-factory-allotted-on-rent/">आदित्यपुर

: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में लगे 30 कंपनी, फ्लैटेड फैक्टरी के 2 फ्लैट किराए पर आवंटित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही