Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मारवाड़ी सम्मेलन शाखा के अध्यक्ष बने सुनील जैन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मारवाड़ी सम्मेलन घाटशिला शाखा के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में मतदान हुआ. मतगणना में दो मुख्य दावेदार अध्यक्ष पद के लिए खड़े थे. दोनों ही दावेदार को 11-11 मत मिला. एक मतदाता के अनुपस्थित रहने के कारण 22 लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके बाद अध्यक्ष पद की घोषणा करने लॉटरी निकाल के की गई. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-five-people-injured-when-e-rickshaw-overturned-near-sonuva-road-puranibasti-cemetery/">चक्रधरपुर

: सोनुवा रोड पुरानी बस्ती कब्रिस्तान के समीप ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल

सुशील बंसल ने लॉटरी कराने का विरोध किया

इसका निर्णय मारवाड़ी जिला सम्मेलन के दो पर्यवेक्षक उमेश शाह एवं विजय खेमका तथा मुख्य चुनाव पदाधिकारी फकीर चंद्र अग्रवाल एवं शिवरतन अग्रवाल ने लिया. हालांकि सुशील बंसल ने लॉटरी कराने का विरोध किया. इसके बावजूद लॉटरी में सुनील जैन का नाम उठने पर सुनील जैन को अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से घोषणा की गई. चुनाव समिति के द्वारा 2 वर्ष के कार्यकाल का प्रमाण पत्र सौंपा गया. सुनील जैन ने बताया कि मारवाड़ी समाज ही नहीं पूरे समाज के लिए काम करना हमारे लिए प्राथमिकता होगी. मौके पर मुख्य रूप से आनंद अग्रवाल विकास अग्रवाल विकास आनंद सौरभ अग्रवाल मधु अग्रवाल केशव अग्रवाल सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-sessions-were-held-on-the-third-day-of-summer-camp-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज मे समर कैंप के तीसरे दिन हुए तीन सत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही