Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड में शुक्रवार से शुरू होगा महिला साक्षरता को लेकर सर्वे का काम

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेविका एवं जल सहिया की संयुक्त बैठक गुरुवार को मांझी परगना महाल भवन में आयोजित किया गया. बैठक में घाटशिला बीडीओ कुमार एस अभिनव ने सेविकाओं एवं जेएसएलपीएस के महिला समूह की सदस्यों को घाटशिला प्रखंड के 22 पंचायत में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला व युवतियों का साक्षरता व निरक्षर का सर्वे करने को कहा. घाटशिला में सर्वे का काम शुक्रवार से शुरू होगा. गुरुवार को इसकी ट्रेनिंग दी गई. उन्होंने कहा कि उसका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें. इस सर्वे में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के साथ जेएसएलपीएस की महिला समूह भी सहयोग करेगी. यह महिला साक्षरता सर्वे का काम 10 मई से लेकर 30 जून तक चलेगा. इस मौके पर मुख्य रूप से घाटशिला के बीपीएम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, घाटशिला के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविका तथा जेएसएलपीएस महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-various-competitions-organized-in-youth-festival/">चाईबासा

: युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही