Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : 7 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने सेल के जेनरल ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

Noamundi (Sandip Kumar) : सोमवार शाम 4:30 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर गुवा सेल के जेनरल ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर कहा कि एमडीओ को किसी भी हाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा. सेल कर्मी तथा सप्लाई कर्मियों के कोलकाता मेडिकल रेफरल में कोलकाता के गेस्ट हाउस की उपलब्धता पूर्णता लागू रहनी चाहिए. शिपिंग डिपार्टमेंट में ठेका कर्मियों को रिट्रेंचमेंट बेनिफिट का भुगतान अभी तक नहीं किया गया. वहां के ठेका कर्मियों को रात्रि पाली में काम करने पर नाइट अलाउंस नहीं दिया जाता. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-peace-committee-meeting-regarding-holi/">डुमरिया

: होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

अवकाश प्राप्त ठेका कर्मियों के पेंशन जल्द से जल्द हो लागू

इसकी जांच करते हुए जल्द से जल्द ठेका कर्मियों के साथ न्याय किया जाए. अवकाश प्राप्त ठेका कर्मियों के पेंशन जल्द से जल्द लागू करने के लिए ठोस कदम उठाया जाए. ठेका कर्मियों को आवास आवंटन अविलंब चालू किया जाए. ठेका कर्मियों के पदोन्नति जल्द से जल्द किया जाए तथा नोटशीट कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर मेडिकल कार्ड प्रदान किया जाए जिसे काफी महीनों से विलंबित किया जा रहा है. साथ ही गुवा उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए मैट्रिक परीक्षा के दिन नोवामुंडी कॉलेज आने जाने के लिए बस की सुविधा दी जाए. ज्ञात हो कि मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा इस वर्ष 14 मार्च से आरंभ हो रही है. इसके लिए हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र आने जाने के लिए बस की सुविधा दी जाए. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-even-gods-yearn-to-be-born-in-india-hiranyamay-goswami/">धनबाद:

भारत में जन्म लेने को देवता भी लालायित : हिरण्यमय गोस्वामी

संघ ने गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा

आंदोलन के बाद झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा. संघ ने कहा कि जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक विचार करें अन्यथा इससे भी बड़ी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. जिसकी जिम्मेवारी सेल प्रबंधन की होगी. आंदोलन करने वालों में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, किशोर सिंह, राजेश यादव, प्रदीप सुरीन, विष्णु प्रसाद, रायसिंह दास, बेहरा पान, चंद्रिका खण्डाईत, सीमा पूर्ति, आरती होरो, साधना महतो, लवली दास, बसंती देवी, तरन्नुम खातून, निर्मला केसरी, रेहाना स्वांसी सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही