Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड की प्रमुख बनी सुशीला टुडू, पद व गोपनीयता की ली शपथ

 
Ghatshila : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शनिवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की देखरेख में पंचायत समिति सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने के पश्चात प्रमुख का चुनाव शुरू कराया गया. इसमें 2 प्रत्याशियों ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया. कुल 26 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें सुशीला टुडू को 17 मत और सुशीला सबर को मात्र 9 मत मिले. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-paddy-seed-distributed-in-manushmudia-lampus/">बहरागोड़ा:

मानुषमुड़िया लैंपस में वितरित हुआ धान का बीज
निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक ने सुशीला टुडू को प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित किया. पंचायत समिति सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रमुख सुशीला टुडू का स्वागत किया. प्रमाण पत्र निर्गत करने के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. सुशीला टुडू निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य के पद पर चुनी गई थीं. सुशीला सबर बाघुड़िया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही