Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रभात फेरी निकाल लोगों से संपर्क कर हर घर झंडा कार्यक्रम की दें जानकारी – टुडू

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति बैठक भाजयुमो जिला कार्यालय राजस्टेट में शुक्रवार को हुई. मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती उपस्थित थे. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा प्रधानमंत्री के आवाह्न पर देश आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहा. हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश राष्ट्र के सम्मान में तिरंगा झंडा लगाएंगे. सभी कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगों को बताएं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-members-of-jspl-run-cleanliness-campaign-in-kandra-panchayat-area/">आदित्यपुर

: कांड्रा पंचायत क्षेत्र में जेएसपीएल की महिला सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान
लखन मार्डी ने कहा आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है. पार्टी के एक एक कार्यकर्ता प्रभात फेरी के द्वारा अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर हर घर झंडा कार्यक्रम की जानकारी दे एवं एक त्योहार की तरह आजादी का अमृत महोत्सव मनाए. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया निताई मुंडा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश महली, उपमुखिया सूजन मन्ना, भाजुयमो जिला उपाध्यक्ष कोशिक कुमार, महामंत्री हरप्रीत सिंह, भाजुयमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, महामंत्री तुषार दत्ता, उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, बृजेश सिंह, सुखेन दास, सुरेंद्र नाथ,फूफा बारिक,संजय तिवारी,नरेश महतो,स्वपन बगती, छोटू कालिंदी समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही