Search

 
 
 

घाटशिला : बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अनुमंडल का एकमात्र महिला इंटर कॉलेज हैं जहां का परीक्षाफल शत प्रतिशत होता है. इसलिए आप सभी यहां से निकलकर उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में जाएंगे इससे पहले अपना करियर किस क्षेत्र में बनाना है उसे अच्छी तरह से समझ लें. जिस तरह से ट्रेन में यात्रा करते हैं तो पहले ही स्टेशन पर टिकट ले लेते हैं ताकि आप आगे जाकर भटके नहीं ठीक उसी प्रकार शिक्षा को भी अपना लक्ष्य बनाएं और उज्ज्वल भविष्य के साथ एक अच्छे इंसान बनने का लक्ष्य रखें. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-birth-anniversary-of-maharishi-ved-vyas-was-celebrated-with-pomp/">चांडिल

: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वेदव्यास की जयंती

प्राथमिकता के आधार पर दूर करेंगे समस्याएं - विधायक

[caption id="attachment_687177" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Ghatshila-BDSL-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मान समारोह में उपस्थित छात्राएं.[/caption] उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत इंटर कॉलेज में अब कक्षा नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई होगी. इसके लिए अपने निधि से बहुत जल्द इंटर कॉलेज में दो कमरे का भवन निर्माण कराएंगे. साथ ही साथ इस इंटर कॉलेज का अध्यक्ष होने के नाते यहां की जो भी समस्याएं हैं प्राथमिकता के आधार पर दूर करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, जिला कोषाध्यक्ष काली पद गोराई, मुखिया तारामणि मुंडा, काजल डॉन, दुर्गा मुर्मू, प्राचार्या मिथिला हांसदा, सचिव आनंद अग्रवाल, निदेशक नियति दे सहित काफी संख्या में शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही