Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : तापस चटर्जी को फिर से मिला ताज, अध्यक्ष पद पर रहे काबीज

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति संसद दाहीगोड़ा का वार्षिक अधिवेशन सह चुनाव रविवार को गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ. इस दौरान अध्यक्ष, महासचिव समेत कई पदो के लिए हुए चुनाव में कांटे का संघर्ष देखने को मिला. इस चुनाव में अध्यक्ष पद के तापस चटर्जी एवं राजेश दास में कड़ा मुकाबला हुआ. जिसमें तापस चटर्जी ने अपने प्रतिद्वंदी राजेश दास को 35 मतो के अंतराल से पराजित कर दिया. तापस चटर्जी को 117 मत और राजेश दास को 82 मत प्राप्त हुए. उपाध्यक्ष पद के लिए तपन महतो एवं साधु चरण पाल को पहले ही निर्विरोध रुप से चुन किया गया था. महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में संदीप राय चौधरी और अमित राय के बीच भी कड़ा मुकाबला हुआ. जिसमें संदीप राय चौधरी ने अमित राय को 36 वोट से पराजित किया. संदीप राय चौधरी को 118 मत और अमित राय को 82 मत मिले. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cgm-laid-the-foundation-for-the-construction-of-chariot-and-maa-lakshmi-temple-in-jagannath-temple-premis/">किरीबुरू

 : सीजीएम ने जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रथ व मां लक्ष्मी मंदिर निर्माण की रखी नींव

1953 में हुई थी संस्कृति संसद दाहीगोड़ा की स्थापना

सह सचिव पद के लिए गोपाल पात्र 129, रविन्द्र नाथ 118 मत मिला. दोनों को सह सचिव चुना गया. कोषाध्यक्ष का पद के लिए अशोक कुमार को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था. 10 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु 13 उम्मीदवार खड़े थे. जिनमें बसंत लाल 126, विश्वनाथ पाल 137, दीपक गताईत 145, दीपक सीट 134, कंचन कर 130, प्रदीप भद्रो 139, प्रदीप रूद्र 133, समीर दास 138, एस के करण 112, सुभोजित सरकार को 135 मत प्राप्त हुए हैं. सभी कार्यकारणी सदस्य चुने गए. इससे पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक मिहिर महतो, आनंद भट्टाचार्य और समरेन्द्र नाथ पाल की देखरेख में रविवार को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस सभी पदो के लिए 204 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चुनाव को लेकर क्लब के सदस्य दो गुटो में साफ बंटे हुए थे. बता दें कि संस्कृति संसद दाहीगोड़ा क्लब की स्थापना 1953 में किया गया था. तबसे लेकर हर साल इस क्लब के लिए चुनाव होता आ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-bravery-of-babu-kunwar-singh-will-always-inspire-the-countrymen-kale/">जमशेदपुर

: बाबू कुंवर सिंह की वीरता देशवासियों को सदैव प्रेरित करेगी- काले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही