Search

 
 
 

घाटशिला : बीमार कांग्रेसी नेता से मिले तापस चटर्जी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आसना पंचायत के काटशोल गांव निवासी बुजुर्ग कांग्रेसी नेता महादेव सिंह की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. गुरुवार को इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी (मनरेगा विभाग) के जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी तथा कांग्रेसी नेता नवीन साव उनसे मिलने गांव पहुंचे. तापस चटर्जी ने उनकी स्थिति को देखते हैं परिजनों से हालचाल जाना. उन्होंने बेहतर से बेहतर इलाज के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से संपर्क कर इलाज कराने की बात कही. कहा कि इस स्थिति में कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है. हर संभव मदद एवं सहयोग किया जाएगा. चटर्जी ने बताया कि व्यवस्था कर जल्द महादेव सिंह को रिम्स भेजा जाएगा ताकि उनका इलाज सही ढंग से हो सके. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-village-heads-demand-suspension-of-si-of-maubhandar-op/">घाटशिला

: ग्राम प्रधानों ने मऊभंडार ओपी के एसआई को निलंबित करने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही