Search

 
 
 

Ghatshila : सोना देवी विश्वविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़ा पर ली शपथ

 
  • एसडीयू के शिक्षक व विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़ा पर ली शपथ
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ जे.पी. मिश्रा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति अर्चना सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक मिथिलेश सिंह के साथ सभी छात्राओं ने स्वच्छ रखने तथा गंदगी ना फैलाने का संकल्प दोहराया. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग:">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-lashed-out-at-banna-gupta-and-dr-ajay/">हजारीबाग:

झील के सुंदरीकरण का सीपीएम ने किया विरोध
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी संकाय के फैकल्टी के साथ विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वह प्रति सप्ताह दो घंटे का श्रमदान करके अपने घर, गांव और कार्य स्थल तथा शिक्षण संस्थान को स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे और समाज में अन्य लोगों को भी स्वच्छता बरतने और गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित करेंगे. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अन्य कार्यालय कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-important-contribution-of-rajputs-in-the-development-of-the-country-sikarwar/">गिरिडीह

: देश के विकास में राजपूतों का अहम योगदान- सिकरवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही