Search

 
 
 

घाटशिला : उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाटीझरना के शिक्षकों ने गांव का किया भ्रमण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के आतिश सुदूर गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाटीझरना के शिक्षकों शुक्रवार को गांव का भ्रमण कर आठवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया. इस संबंध में शिक्षक डॉ कमर अली एवं किशोर कुमार बांद्रा ने बताया कि झांटीझरना पंचायत के गांव का भ्रमण के दौरान भोमरो मध्य विद्यालय और भूरराडीह मध्य विद्यालय गए थे. वहां के 8वीं की परीक्षा देकर रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों से मिले और जल्द से जल्द विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया. डॉ अली ने गांव वालों को और छात्रों को समझाया कि रिजल्ट जब आएगा तब आएगा. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-police-registers-new-kidnapping-case-against-hd-revanna-and-prajwal/">कर्नाटक

: पुलिस ने पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ अपहरण का नया मामला दर्ज किया
इस बीच आप लोग विद्यालय आने में देर न करें. बिना एडमिशन के भी स्कूल आएं और क्लास करें समय नष्ट न करें. गर्मी के कारण विद्यालय सुबह 7 बजे से पहले विद्यालय आ जाएं और 11.30 बजे तक नवीं कक्षा की कक्षा में सम्मिलित हो इससे आपका सिलेबस पूरा होगा नहीं तो आप लोग सिलेबस में पिछड़ सकते हैं. छात्रों ने आने का वादा किया. अभिभावकों ने अपने बच्चों को भेजने की बात कही. भूमरो मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र बेरा तथा शिक्षक संदीप रजक ने उच्च विद्यालय के शिक्षकों का काफी सहयोग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही