Search

घाटशिला : सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के निर्देश पर घाटशिला महाविद्यालय में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने को लेकर मंगलवार को घाटशिला कॉलेज के शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि 24 मई से 30 मई तक महाविद्यालय परिसर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसका मुख्य कारण है कि राजभवन सचिवालय झारखंड रांची ने एक अधिसूचना जारी कर झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के पूर्व घोषित छुट्टियां तथा अवकाश अन्यायपूर्ण तरीके से कटौती कर दी गई है. इस अधिसूचना का विरोध झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में और महाविद्यालय में अपने-अपने स्तर से कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bike-rider-injured-in-road-accident/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

24 से 28 मई तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

घाटशिला महाविद्यालय शिक्षक संघ भी सभी शिक्षक संघ के साथ मिलकर अपने महाविद्यालय में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेगा. 24 मई से 28 मई तक काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. 29 मई को कलम बंद प्रतिरोध तथा 30 मई को कॉलेज के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से टाकू के महासचिव प्रो. इंदल पासवान, प्रो. एसके सिंह, प्रोफेसर डॉक्टर नरेश कुमार, महेश्वर प्रमाणिक, सोमा सिंह, डॉ. पीके गुप्ता सहित अन्य शिक्षक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp