Search

 
 
 

घाटशिला : पुराने अस्पताल में खुला अस्थाई आश्रय गृह, गरीबों को मिलेगी ठंढ़ से राहत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के काशिदा पुराना अस्पताल परिसर में रविवार को अस्थाई आश्रम गृह का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन ने फीता काटकर किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, असहायों जो इस भीषण ठंड में स्टेशन, फ्लाईओवर के नीचे तथा अन्य जगहों पर रात में अपना ठिकाना बनाते हैं, वैसे लोगों के लिए ही अस्थाई आश्रम केन्द्र का निर्माण किया गया है. तत्काल यह आश्रय गृह 25 बेड का बनाया गया है. जरुरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जायेगा. इसमें बेड के साथ साथ चादर कंबल, समेत अन्य समान उपलब्ध रहेंगे. कोई भी गरीब व्यक्ति अपना आधार कार्ड दिखाकर इसमें रह सकता है. विधायक ने बीडीओ की प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-rites-limiteds-free-health-camp-organized-in-mishrikata/">चाकुलिया

: मिश्रीकाटा में राइट्स लिमिटेड का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रात के समय बेघरों को नहीं होगी परेशानी 

बता दें राज्य सरकार और स्थानीय विधायक के प्रयास से ऐसे आश्रयगृह का घाटशिला में पहली बार निमार्ण किया गया है. अब घाटशिला के गरीब लोग इस ठंढ़ के मौसम में इधर-उघर रात्री के समय नही भटकेंगे. इसके संचालन को लेकर एक व्यक्ति को निगरानी के लिए भी रखा जायेगा. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कानु सामंत ,घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद, गुप्ता वकील हेम्ब्रम, दुर्गा चरण मुर्मू ,जगन्नाथ कालिंदी मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही