Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विधायक रामदास सोरेन की अनुशंसा पर घाटशिला, धालभूमगढ़ एवं मुसाबनी प्रखंड के लिए 20 योजनाओं की निविदा एनआरईपी जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता द्वारा निकाली गई है. आईटीडीए हाल जमशेदपुर में 24 अप्रैल को निविदा खोलने की तिथि तय की गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक रामदास सोरेन के प्रतिनिधि जगदीश भकत ने बताया कि 6 करोड़ 63 लाख 4 हजार रुपए की लागत से आदिवासी संस्कृति कला केंद्र तथा धुमकुड़िया भवन का निर्माण किया जाएगा. एक योजना की प्राक्कलित राशि 33 लाख 15 हजार दो सौ रुपये है. सभी कार्य को छह माह के अंदर पूर्ण करना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-killed-one-injured-in-elephant-attack-in-patmada/">जमशेदपुर
: पटमदा में हाथी के हमले से एक की मौत, एक घायल
: पटमदा में हाथी के हमले से एक की मौत, एक घायल
Leave a Comment