Search

 
 
 

घाटशिला: 65 लाख से बदलेगी बुरुडीह डैम की सूरत

 
GHATSHILA: घाटशिला के पर्यटन स्थल को सजाने संवारने को लेकर एक बार फिर सरकार गंभीर दिख रही है. यही कारण है कि सरकार ने पर्यटन स्थलों के लिये राशि आवंटित कर दी है. यह राशि जल्‍द घाटशिला के लिये भेजा जाएगा. इस क्रम में सबसे ज्यादा राशि घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम के लिये 65 लाख रुपया दिया गया है. इससे बुरुडीह में नौका बिहार करने के लिये नौका की खरीद के साथ-साथ विकास के विभिन्न कार्य होंगे. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-railway-protection-force-took-out-route-march-alert-soldiers/">घाटशिला:

रेल सुरक्षा बल ने निकाला रूट मार्च, सजग दिखे जवान

जर्जर हो गया है बुरुडीह डैम का बोट

इसे लेकर विधायक रामदास सोरेन ने रविवार को यहां बताया कि उनकी पहल पर बुरुडीह डैम के विकास को लेकर 65 लाख रुपया आवंटित किया गया है. उन्‍होंने कहा कि बुरुडीह डैम का बोट जर्जर हो गया है. जिसके कारण यहां आने वाले पर्यटक चाहकर भी नौका विहार नहीं कर पा रहे हैं. अब नौका उपलब्ध हो जाने से डैम में नौका बिहार हो पाएगा

अन्‍य पर्यटक स्‍थलों के विकास को लेकर भी फंड रिलीज

विधायक ने कहा कि इसके अलावा पांच पांडव पर्यटन स्थल, कॉलेज रोड स्थित विभूति संस्कृति संसद एवं धालभूमगढ़ प्रखंड के राजबाड़ी के विकास को लेकर भी फंड रिलीज कर दिया गया है. हालांकि इन स्थलों के लिये कितनी राशि आई है यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है. इसकी पुष्टि अनुमंडलाधिकारी सत्यवीर रजक ने भी की है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-will-be-organized-in-sindoorgauri-phc-on-june-20/">चाकुलिया

: सिंदूरगौरी पीएचसी में 20 जून को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही