Search

 
 
 

Ghatshila  : लालडीह रेलवे फाटक के सामने बना ब्रेकर दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  घाटशिला-मऊभंडार मुख्य सड़क स्थित लालडीह रेलवे फाटक एवं मंदिर के सामने बनाया गया नया ब्रेकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. यह ब्रेकर ऐसा खड़ा बनाया गया है जिसको पार करने में गाड़ियों को जोरदार झटका लगता है. ऐसे में रात के समय इधर से गुजरने वाले लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांटीझरना के उर्दू शिक्षक डॉ. कमर अली ने बताया कि जो भी इसे बनवाने वाले हैं उनसे आग्रह है कि कृपा करके इसको थोड़ा ढाल दे दें ताकि गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सकें. ज्ञात हो कि सड़क पर अचानक स्थानीय लोगों द्वारा स्थाई ब्रेकर बना दिया गया है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rotary-green-organizes-health-checkup-camp-for-morning-walkers/">Jamshedpur

: रोटरी ग्रीन ने मॉर्निंग वॉकर्स के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही