Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आईसीसी कंपनी में बहाली को लेकर कम्पनी कर रही है मजदूरों को गुमराह – विधायक

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : खान मजदूर यूनियन झारखंड मुक्ति मोर्चा से कोई संबंध नहीं है मजदूर बहाली को लेकर झामुमो समर्थित एकमात्र यूनियन पूरे राज्य में है तो वह झारखंड श्रमिक संघ है. उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन ने शनिवार को घाटशिला में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि आईसीसी कंपनी लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा चालान नहीं देने के कारण कंपनी बंद होने की बात पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के माइंस निर्देशक मनोज कुमार एवं डीएम झारखंड द्वारा जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा 17 अगस्त 2022 को एचसीएल कंपनी प्रबंधक से तीन बिंदुओं पर 2 दिन के अंदर जवाब मांगा था परंतु प्रबंधन द्वारा कोई जवाब नहीं दिए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-man-of-two-of-the-water-tank-in-egyarkund-did-not-get-honorarium-for-6-months/">धनबाद:

 एग्यारकुंड में पानी टंकी के दो की मैन को 6 माह से नहीं मिला मानदेय

इसी नहीं देने के कारण 324 हेक्टेयर जमीन पर ही मिला खनन का अधिकार

उन्होंने कहा कि सूरदा माइन्स की लीज नवीकरण झारखंड सरकार द्वारा 374 हेक्टेयर जमीन पर दिया गया था और साथ ही साथ निर्देश दिया गया था कि 3 माह के अंदर पर्यावरण प्रमाण पत्र (इसी) जमा करें, परंतु देर सबेर प्रबंधन द्वारा 324 हेक्टेयर जमीन का हीं पर्यावरण प्रमाण पत्र दिया गया. इस पर सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रबंधन 324 हेक्टेयर पर ही खनन कार्य करें शेष जमीन सरकार को वापस लौटाएं. इतने दिनों बीतने के बाद भी कंपनी की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने के बाद सरकार मजबूरन चालान देना बंद कर दी. उन्होंने आगे कहा कि कोई भी मजदूर यूनियन यदि झामुमो का झंडा-बैनर लेकर निकलता है तो निश्चित रूप से यह गलत है वैसे लोगों पर पार्टी द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-ed-raids-businessmans-house-in-money-laundering-case-7-crore-cash-recovered/">कोलकाता

: मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कारोबारी के घर ED की रेड, 7 करोड़ कैश बरामद

कम्पनी को 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नॉमिनीयों की बहाली के लिए हुक्का जाम से लेकर जोरदार आंदोलन चलाया था जिसके कारण एचसीएल बोर्ड मीटिंग में निर्णय लिया गया कि तत्काल 50 मजदूरों की बहाली प्रबंधन करेगा परंतु आज तक वह बहाली नहीं हुई. 15 दिनों के अंदर कंपनी 50 मजदूरों की बहाली करें अन्यथा झामुमो अपना डेडलाइन तैयार कर प्रबंधन को देगा. प्रेस वार्ता के दौरान अन्य कई बिंदुओं पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की. मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कानू सामंत बाघराय मार्डी, जगदीश भगत, काजल डॉन, श्रवण अग्रवाल, विकास मजूमदार सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही