Search

 
 
 

घाटशिला: भारत के विकास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अनुकरणीय-राहुल पांडेय

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर मनाई गई. इस दौरान भाजपा के कई वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया. इस अवसर पर घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय ने कहा कि भारत के विकास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अनुकरणीय है. इसे भी पढ़ें: JSSC">https://lagatar.in/alleged-rigging-of-paper-leak-in-jssc-je-candidates-will-protest-in-morhabadi-on-thursday-demanding-forensic-investigation/">JSSC

‘जेई’ में पेपर लीक धांधली का आरोप, फॉरेंसिक जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थी गुरूवार को मोरहाबादी में करेंगे विरोध प्रदर्शन

डॉ. मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है भाजपा: मंडल अध्यक्ष

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक सच्‍चे देशभक्त थे. उन्होंने भारत की एकता को आगे बढ़ाने के लिये साहसी प्रयास किए. उनके विचार और आदर्श देश भर में लाखों लोगों को ताकत देते हैं. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों के स्थाई समाधान पर जोर दिया. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित जनसंघ और आज की भाजपा डॉ. मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है.

यह थे उपस्थित

मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख सह मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विक्रम शाव, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष प्रतिक सोनी, उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना, हीरा सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद, प्रदीप साव, मुनमुन पांडेय, रामू शुक्ला, मनोज सिंह, राजू शर्मा, संजीव सिंह समेत कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pansas-sheela-gop-got-the-water-tower-repaired-at-personal-expense/">गालूडीह

: पंसस शीला गोप ने निजी खर्च पर करायी जलमीनार की मरम्मती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही