Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : जगन्नाथपुर के समीप रेलवे ट्रैक से युवती का धड़ से कटा शव बरामद

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक के अप लाइन पर पोल संख्या 221/19/10 घाटशिला पुलिस द्वारा एक युवती का धड़ से कटा शव बरामद किया गया है. शव की पहचान बाघुडिया पंचायत के कासिया गांव के निवासी के रूप में हुई है. समाजसेवी काली राम शर्मा के सहयोग से शव को अनुमंडल अस्पताल लाकर रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [caption id="attachment_342008" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ghatshila-anumandal-hospital-.jpg"

alt="" width="600" height="326" /> अनुमंडल अस्पताल के बाहर परिजनों से पुछताछ करते पुलिस अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegally-sold-a-shop-in-sakchi-market-for-2-5-crores/">जमशेदपुर

: अवैध रूप से ढाई करोड़ में बेच दी साकची बाजार की एक दुकान

युवती ने इस साल दी थी इंटर की परीक्षा

घटना के संबंध में युवती की मां नीलिमा महतो ने बताया कि रविवार की शाम घर के काम को लेकर व पढ़ाई-लिखाई के संबंध में थोड़ी डांट-फटकार लगाने पर वह बिना बताए साइकिल लेकर घर से निकल गई. काफी देर बाद जब घर में उसे नहीं देखा गया तो आसपास के लोगों के साथ मिलकर काफी खोजबीन की गई. आज पता चला कि रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा है. वहीं, इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. नीलिमा महतो ने बताया कि उसके पति का निधन बहुत पहले हो चुका था. उसकी तीन बेटी व एक पुत्र है. दो बेटी का विवाह हो चुका है, यह घर की छोटी बेटी थी, उसने इसी साल इंटर की परीक्षा दी थी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mission-admission-agent-became-active-students-be-careful/">जमशेदपुर

: मिशन एडमिशन-एजेंट हुए सक्रिय, छात्र रहे सावधान
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही