Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विश्व नाट्य दिवस पर संस्कृति संसद दाहीगोड़ा की ओर नाटक का होगा मंचन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विश्व नाट्य दिवस को बंगाली समुदाय व अलग-अलग संगठनों द्वारा 27 मार्च को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा. इसे लेकर शनिवार को संस्कृति संसद दाहीगोड़ा के पदाधिकारियों ने बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की. इस संबंध में संस्था के सचिव भास्कर नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति संसद दाहीगोड़ा प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है. इस वर्ष भी विश्वनाथ दिवस पर सातटी तारार तिमिर नामक नाटक, सानिध्य नाट्य गोष्टी उलबेरिया हावड़ा की टीमद्वारा संस्कृति संसद मंच पर 27 मार्च की संध्या प्रस्तुत की जाएगी. इसमें प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से युवाओं का उत्साह बढ़ेगा साथ ही वे नाट्यकला की ओर प्रेरित होंगे. मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष तापस चटर्जी उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दास, संयुक्त सचिव संदीप राय चौधरी तपन कुमार महतो अर्जुन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-annual-examination-result-distribution-ceremony-organized-at-shanti-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चाकुलिया

: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही