Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान नई शिक्षा नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों का सर्वांगीण विकास करने की योजना बनाई गई है. उसके तहत घाटशिला कॉलेज का कायाकल्प करने के लिए 172 करोड़ रुपए का प्रारूप तैयार किया जा रहा है. इस प्रारूप पर विचार के लिए सोमवार को घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी की अध्यक्षता में महाविद्यालय में भवन समिति की बैठक हुई. इस बैठक में झारखंड सरकार उच्च शिक्षा विभाग एवं झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम विभाग के कंसल्टेंट आर्किटेक्ट संतोष शेखर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-should-adopt-the-life-of-sarvepalli-radhakrishnan-in-their-lives-dr-srivastava/">चाईबासा
: सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन विद्यार्थी अपने जीवन में उतारे : डॉ श्रीवास्तव
संदेश एक्सक्लूसिव-3: भू-माफियाओं पर अफसर मेहरबान, फायदे के लिए नहीं लगाया सरकारी बोर्ड
की न्यूज डायरी।।12 SEP।।मारा गया JJMP का एरिया कमांडर।।11850 युवाओं को मिला ऑफर लेटर।।झारखंड:पांव पसार रहा डेंगू।।“भारत के दामाद को नहीं मिली तवज्जो”।।सऊदी अरब से दोस्ती के नये आयाम:मोदी।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।।
: सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन विद्यार्थी अपने जीवन में उतारे : डॉ श्रीवास्तव
सभी पुराने भवन तोड़ कर बनाए जाएंगे नए भवन
प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में अभी जो भवन बने हुए हैं, उनमें पीजी ब्लॉक तथा नए कमरे बनाए जा रहे हैं, उसको छोड़कर पुराने सभी भवनों को तोड़कर नए भवन बनाए जाएंगे. प्रशासनिक भवन पांच तल्ले का होगा. उसमें महाविद्यालय का कार्यालय, प्राचार्य कक्ष, लेखा विभाग, आइक्यूएसी, रूसा, एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स कक्ष के साथ बैंक, पोस्ट ऑफिस को भी व्यवस्थित किया जाएगा. यह भवन लिफ्ट युक्त होगा. साथ ही लिफ्ट युक्त नौ तल्ले का एकेडमिक ब्लॉक बनाया जाएगा. इसमें विज्ञान, कला एवं वाणिज्य विभाग को व्यवस्थित किया जाएगा. सभी विभागों के लिए अलग-अलग चैंबर तथा कमरे होंगे. विभागाध्यक्षों के लिए अलग केबिन बनेगा. इसके साथ शिक्षकों के साथ बैठक करने हेतु अलग से एक सभा कक्ष भी बनेगा. कॉलेज परिसर में 500 छात्रों के बैठने के लिए एक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा, जिसमें कोई भी एकेडमिक कार्यक्रम सुगमता पूर्वक आयोजित किया जा सके. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-3-officers-are-kind-to-land-mafia-government-board-was-not-set-up-for-profit/">शुभमसंदेश एक्सक्लूसिव-3: भू-माफियाओं पर अफसर मेहरबान, फायदे के लिए नहीं लगाया सरकारी बोर्ड
अत्याधुनिक पुस्तकालय बनेगा
इसके साथ अत्याधुनिक पुस्तकालय बनेगा. उसमें फिजिकल लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी, स्टूडेंट स्टडी कक्ष, स्टूडेंट साइलेंट कक्ष, स्टाफ व फैकल्टी मेंबर्स के लिए स्टडी कक्ष भी बनेगा. इसके साथ सीआरसी स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर भी बनाए जाएंगे. इसमें लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, स्टूडेंट क्लब, कॉमन सर्विस सेंटर, प्लेसमेंट सेल तथा स्टूडेंट सभा कक्ष भी बनाए जाएंगे. प्राचार्य ने बताया कि इसके अलावे फूलडूंगरी स्थित महाविद्यालय की जमीन पर भी संरचना तैयार होगी. वहां 1000 सीट वाला परीक्षा भवन तैयार किया जाएगा, ताकि परीक्षा के समय वर्ग संचालन में कोई व्यवधान ना हो. इसके साथ वहां इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाए जाएंगे, जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी तथा छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी खेल का अभ्यास कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-12-sep-news-and-videos/">सुबहकी न्यूज डायरी।।12 SEP।।मारा गया JJMP का एरिया कमांडर।।11850 युवाओं को मिला ऑफर लेटर।।झारखंड:पांव पसार रहा डेंगू।।“भारत के दामाद को नहीं मिली तवज्जो”।।सऊदी अरब से दोस्ती के नये आयाम:मोदी।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।।
Leave a Comment