Search

 
 
 

घाटशिला : तीन दिन से लापता युवती को खोजने की परिजनों ने विधायक से लगायी गुहार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के भुईया पाड़ा निवासी असीत सीट ने शनिवार को अपने परिवार वालों के साथ विधायक रामदास सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री गुरुवार की सुबह सात बजे के करीब घर से ट्यूशन जाने के नाम पर निकली थी, जो तीन दिन बाद भी घर नहीं लौटी है. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की का नम्बर ट्रेस कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-union-strongly-condemns-rape-of-tribal-software-engineer/">चाईबासा

: छात्र संघ ने आदिवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दुष्कर्म की कड़ी निंदा की
एक दो बार उसके जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के आसपास होने का पता चला, लेकिन उसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ हो जाने के कारण पता नहीं चल पा रहा है. वह बीए पार्ट वन की छात्रा है. विधायक से युवती के परिजनों ने गुहार लगाई कि किसी प्रकार उनकी बेटी को खोजवा कर लाया जाय, क्योंकि उसके साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो जाए. विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर वह सिनियर एसपी से बात करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही