Search

 
 
 

Ghatshila : भाई बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को घाटशिला क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. हालांकि भद्रा तिथि लग जाने के कारण बहनों को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए दोपहर 1.30 बजे तक इंतजार करना पड़ा. दोपहर 1.30 के बाद बहनों ने अपनी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा करने का वचन लिया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-devotees-performed-jalabhishek-on-the-last-monday-of-sawan/">Ghatshila

: सावन की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर देश-विदेश से भाई-बहन घाटशिला आकर इस त्योहार को मनाया. रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मिठाई तथा उपहार की दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिली. राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने अपनी बहन को उपहार देकर आशीर्वाद लिया. घरों में लजीज व्यंजन का आनंद भाई-बहन ने परिवार के साथ उठाया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-due-to-scanty-rainfall-even-50-percent-farming-could-not-be-done-farmers-worried/">Chandil

: अल्पवृष्टि के कारण 50 प्रतिशत भी नहीं हो सकी खेती, किसान चिंतित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही