Search

 
 
 

घाटशिला : झामुमो गठबंधन की सरकार ने राज्य को लूट खसोट का बना दिया चारागाह : डॉ. गोस्वामी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार ने अपने तीन वर्षों से अधिक के कार्यकाल में राज्य को लूट खसोट का चारागाह बना दिया है. बालू पत्थर का लीज नहीं हुआ सत्तारूढ़ दल के लोग सीओ व पुलिस के साथ मिलकर खुलेआम बालू तथा पत्थर की लूट कर रहे हैं. उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार को घाटशिला में प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहरागोड़ा क्षेत्र के ज्योति पहाड़ी को सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में दो वर्ष के अंदर पत्थर निकालकर उसका अस्तित्व मिटाने में जुटी हुई है. सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में लूट खसोट चरम पर है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-admission-will-not-be-done-through-cuet-in-graduate-vocational-course/">जमशेदपुर

: स्नातक वोकेशनल कोर्स में CUET के माध्यम से नहीं होगा एडमिशन

नौकरी की तलाश में युवा कर रहे पलायन - गोस्वामी

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि 5 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी परंतु तीन वर्षों में मात्र 567 लोगों को ही नौकरी मिल पाई है. सरकार नियोजन नीति नहीं बना पा रही है. नौकरी की तलाश में युवा केरल और तमिलनाडु की ओर पलायन करने को मजबूर है. सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 11 अप्रैल को पूरे राज्य से प्रोजेक्ट भवन से मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव करने के लिए 50 हजार से अधिक लोग रांची जा रहे हैं. सिर्फ इस मांग को लेकर कि सिंहासन खाली करो जनता आ रही है. हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का नारा बुलंद करेगी. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, जिला मंत्री संजय तिवारी, विनोद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंगलाल महतो, उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, साकेत अग्रवाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-the-car-going-ahead-was-pushed-from-behind-three-injured/">तांतनगर

: आगे जा रही कार को पीछे से मारा धक्का, तीन घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही