Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पंचायत समिति की बैठक में पेयजल व स्वास्थ्य विभाग का छाया रहा मुद्दा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्य की बैठक प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य ने पेयजल तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए. जिसका विभागीय पदाधिकारी ने जवाब दिया. विभागीय पदाधिकारी के जवाब से पंचायत प्रतिनिधी संतुष्ट दिखे. स्वास्थ्य विभाग को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में उचित इलाज नहीं होता है. मरीज की मौत हो जाती है. इस पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने कहां ऐसा एक भी मामला है तो बताएं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-collision-between-bike-and-cycle-two-injured-including-school-student/">मनोहरपुर

: बाईक व साइकिल में टक्कर, स्कूली छात्र समेत दो घायल

युद्ध स्तर पर चल रहा है चापाकल के मरम्मत का कार्य

डॉ. टुडू ने बताया कि 30 मार्च को बासाडेरा से एक मरीज भर्ती हुआ था जिसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद 2 अप्रैल को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया था. हमारे अस्पताल में किसी भी मरीज की मौत इलाज के दौरान नहीं हुई है यह आरोप सरासर गलत है. पेयजल आपूर्ति को लेकर पंचायत समिति के सदस्यों ने कहा कि साल भर पहले से लिख कर दिया गया कि खराब चापाकल की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है विभागीय कनीय अभियंता कैलाश राम ने कहा कि प्रत्येक दिन किसी ना किसी गांव में दो से चार चापाकल की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. एक साथ सब चैनल की मरम्मत कराना संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-sant-nirankari-mandal-organized-blood-donation-camp-169-unit-blood-collection/">चौपारण

: संत निरंकारी मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर, 169 यूनिट रक्त संग्रह

कई विभाग के प्रतिनिधि रहे उपस्थित, सदस्यों ने किया विरोध

बैठक में अंचलाधिकारी सहित कई विभाग के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने कड़ा विरोध प्रकट किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने पंचायत समिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि अगली बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी या प्रतिनिधि की उपस्थित सुनिश्चित कराई जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विजय पांडेय, जगनाथ कालिंदी, शीला गोप, पार्वती मुर्मू, मोहम्मद रफीक आलम सहित अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही