Search

घाटशिला : स्थानीय कंपनी प्रबंधन ने नेहरू जी का घोर अपमान किया है - सनत काल्टू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह 20 सूत्री पूर्वी सिंहभूम जिला सदस्य सनत काल्टू चक्रवर्ती ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का आरोप एचसीएल/आईसीसी कंपनी प्रबंधन पर लगाया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय कंपनी प्रबंधन ने नेहरू जी का घोर अपमान किया है. जब शनिवार को एचसीएल/आईसीसी कंपनी गेट के समीप स्थापित नेहरू जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो देखा की पंडित जी की प्रतिमा पर प्रबंधन के द्वारा 11 बजे तक एक माला तक नहीं चढ़ाया गया. इसके लिए तुरंत कंपनी के अधिकारी अर्जुन लोहरा को तलब किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-lodged-in-case-of-assault-outside-court-premises/">जमशेदपुर

: कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए

चक्रवर्ती ने कंपनी प्रबंधन से कहा कि मूर्ति के नीचे पुण्यतिथि की तिथि भी अंकित करें ताकी आपको याद रहे. सिर्फ मूर्ति बना देने से नहीं होगा. उसके पूरे सम्मान का भी ख्याल रखा जाना चाहिए. साथ हीं उन्होंने कहा कि किसके इशारे पर पंडित जी का अपमान किया गया इसका जवाब कंपनी प्रबंधन को देना होगा. पंडित जी देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक भारत के रचनाकार थे. इस तरह की गंदी राजनीति नहीं करना चाहिए. चक्रवर्ती से बातचीत के बाद कंपनी के अधिकारी अर्जुन लोहरा ने प्रतिमा की साफ-सफाई कराई. उसके बाद प्रबंधन के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dalsas-mind-meeting-fortnight-from-29th-may-to-14th-june/">चाईबासा

: डालसा के मन का मिलन पखवाड़ा 29 मई से 14 जून तक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp