Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सेवानिवृत्त यूसील मजदूरों को पेंशन से वंचित किए जाने का मामला जोर पकड़ा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : यूसील में सेवानिवृत्ति के बाद थर्ड बेनिफिट व मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर पेंशन स्कीम की मांग आहिस्ता-आहिस्ता जोर पकड़ने लगी है. फोरमैन स्तर के अधिकारियों को भी बीते दिनों पेंशन के दायरे में लाने व यूसील मजदूरों को वंचित किए जाने के बाद झारखंड व झारखंड के बाहर यूरेनियम प्रोजेक्ट के मजदूरों में बवाल मचा हुआ है. मजदूरों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि यूरेनियम उत्पादन में अधिकारियों के तर्ज पर मजदूर भी अहम भूमिका निभा रहे है तो रिटायर्ड होने के बाद उन्हें पेंशन से वंचित क्यों रखा जा रहा है. मजदूरों ने कम्पनी प्रबंधन से भेदभाव न करने व अधिकारियों के तर्ज पर मजदूरों को भी पेंशन लागू करने की मांग की है, ताकि मजदूर सेवानिवृत्त होने के बाद बेहतर जिन्दगी जी सके. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-students-of-plus-two-high-school-khandamouda-did-an-educational-tour/">बहरागोड़ा

: प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

सीएमडी को भेजा त्राहिमान संदेश

इधर, इस मामले की गंभीरता को भपाते हुए तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के दो मजदूर संगठन मसलन वाई एस आर तुम्मापल्ली यूरेनियम लेबर यूनियन के महामंत्री एल अंकी रेड्डी व यूरेनियम इंप्लाइज यूनियन महामंत्री सुखनाथ रेड्डी ने पेंशन के प्रस्ताव को लेकर कंपनी के सीएमडी डॉ. सीके अस्नानी को गुरुवार त्राहिमान संदेश भेजा. दोनों नेताओं ने कम्पनी के सीएमडी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि यूसील में फोरमैन स्तर के अधिकारियों में ई-जीरो से ई-थ्री ग्रेड तक के अधिकारियों को पेंशन स्कीम के दायरे में लाया गया है. लेकिन मजदूरों को वंचित क्यों रखा जा रहा है. जबकि कार्य में ज्यादा जोखिम मजदूर उठाते है व यूरेनियम उत्पादन में मजदूरों की अहम भूमिका होती है. श्रमिक नेताओं ने यूसील कम्पनी कर्मियों को भी पेंशन स्कीम का लाभ जितना संभव हो दिए जाने की मांग की है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-farmers-are-not-interested-in-selling-paddy-in-paddy-procurement-center/">चाकुलिया

: धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बेचने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं किसान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही