Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक ने डीप बोरिंग गाड़ी को झंडी दिखाकर किया रवाना

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 11 डीप बोरिंग तथा 20 चापाकल बोरिंग योजना का शुक्रवार को विधायक रामदास सोरेन ने शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक ने प्रखंड मुख्यालय से बोरिंग गाड़ी को झंडा दिखाकर रवाना किया. मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पेयजल संकट से संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 31 नए चापाकल एवं डीप बोरिंग करने के लिए बोरिंग गाड़ी को रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि खासकर घाटशिला प्रखंड के लिए बीडीओ से चापाकल लगाने लिए सूची मांगी गई थी. सूची के आधार पर 31 चापानलों की जरूरत को देखते हुए विभिन्न पंचायत में डीप बोरिंग को एनआरईपी विभाग ने स्वीकृति दी है. प्रत्येक चापानल 1.45 लाख की लागत से लगाया जाएगा, जबकि डीप बोरिंग 1.85 लाख की लागत से की जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hooliganism-of-bjp-metropolitan-president-work-of-water-treatment-plant-stopped/">जमशेदपुर

: भाजपा महानगर अध्यक्ष की गुंडागर्दी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम रुकवाया

पेयजल संकट दूर करने की हो रही पहल

विधायक ने बताया कि भविष्य में डीप बोरिंग को सोलर संचालित जल मीनार बनाकर ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध कराने की योजना है. साथ ही साथ विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मिली शिकायतों को दूर करने का निर्णय लिया है. उसी के तहत पूरे राज्य में पेयजल संकट दूर करने के लिए इस तरह की योजना चलाई जा रही है. मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित झामुमो के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही