Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक ने की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड मुक्ति मोर्चा की घाटशिला विधानसभा स्तरीय बैठक विधायक सह जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन की अध्यक्षता में शनिवार को सूरदा क्रॉसिंग में संपन्न हुई. बैठक में खतियानी जोहार यात्रा 31 जनवरी को जमशेदपुर में आयोजित किये जाने पर सहमती बनी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा को सफल बनाने के लिए विधायक रामदास सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए. विधायक ने कहा कि 25 जनवरी को घाटशिला पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-execution-of-274-cases-of-banks-in-lok-adalat/">घाटशिला

: लोक अदालत में बैंकों के 274 मामलों का निष्पादन

बैठक में तय होगी जिम्मेवारी

बैठक में घाटशिला विधानसभा के सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत कमेटी से पांच-पांच सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति होने का निर्देश दिया गया है. इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष निश्चित रूप से शामिल रहेंगे. उसी बैठक में तय किया जाएगा कि खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए. बैठक में तैयारी समिति के संयोजक जगदीश भकत, बाघराय मार्ड़ी, प्रधान सोरेन, सूरत टूडू, गौरंगो माहाली, संजीवन पातर, नवीन सबर, काली पद गोराई मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही