Search

 
 
 

घाटशिला : रुर्बन मिशन से बना मार्केट कॉम्पलेक्स का विधायक ने किया उद्घाटन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड अंतर्गत काशीदा में शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के सौजन्य से निर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने को लेकर हर संभव सहायता कर रही है. गांव एवं शहर के महिला स्वावलंबी होंगी तभी राज्य का विकास संभव है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chief-justice-of-india-inaugurated-chandil-sub-divisional-court/">चांडिल

: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने किया चांडिल अनुमंडल न्यायालय का उद्घाटन

महिला स्वावलंबी बनेगी तो राज्य सशक्त होगा : रामदास सोरेन 

उन्होंने उपस्थित महिला समूह से आग्रह किया कि नई-नई सोंच नई-नई पिक्चर के साथ आप स्वावलंबी बने. विधायक ने कहा कि महिला स्वावलंबी बनेगी तो राज्य सशक्त होगा. और राज्य सशक्त होगा तो देश सशक्त बनेगा. उन्होंने कहा कि सरकार आपका हर सहयोग करने के लिए तत्पर है. उन्होंने मिशन के द्वारा इस विधानसभा में दो पंचायतों को मुख्य रूप से धरमबहाल एवं कसीदा को विकास किए जाने पर भूरी-भूरी प्रशंसा की. जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला समूह बनाकर किए गए कार्यों की भी सराहना की.

समारोह में ये हुए शामिल

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू सहित जेएसएलपीएस के पदाधिकारी, महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही