Search

घाटशिला : विधायक ने धालभूमगढ़ प्रखंड में किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत अंतर्गत बाबईदा गांव में डीएमएफटी द्वारा बनने वाले सिंचाई नाला का शिलान्यास गुरुवार को विधायक रामदास सोरेन ने किया. सिंचाई नाला का निर्माण 17 लाख 10 हजार की लागत से किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर सुंडगीसोल नव प्राथमिक विद्यालय एवं बाबईदा प्राथमिक विद्यालय में दो-दो कमरे के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन ने किया. विधायक ने बताया कि दोनों विद्यालयों में भवन की कमी थी. डीएमएफटी के फंड से बनाया जाना है. प्रत्येक विद्यालयों में 16 लाख 30 हजार रुपया की लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा. इससे विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-survey-work-on-female-literacy-will-start-in-the-block-from-friday/">घाटशिला

: प्रखंड में शुक्रवार से शुरू होगा महिला साक्षरता को लेकर सर्वे का काम

हेमंत सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का किया उल्लेख

विधायक ने हेमंत सरकार में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा आज हर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है. आज राज्य सरकार अत्याधुनिक पठन-पाठन के लिए 80 विद्यालयों का चयन कर सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने जा रही है. इसके लिए पूर्वी सिंहभूम में तीन विद्यालय का चयन किया गया है. इसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी अच्छी से अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ बेहरा, मुखिया अर्जुन मंडी, विक्रम मुर्मू, झामुमो नेता काली पद गोराई, कानू सामंत, अर्जुन चंद्र हांसदा, दादूराम बेसरा, चेतन मुर्मू, विनोद चौबे, धीरेंद्र नाथ पाल, कमल मंडल, ग्राम प्रधान रामचंद्र हांसदा एवं ग्राम प्रधान बाघराय टूडू ने पूजा-अर्चना किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp