Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बाघुड़ीया पंचायत के गुड़ाझोर गांव में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ सिंह पातर की मुर्ति का अनावरण बुधवार को विधायक रामदास सोरेन ने किया. आज के ही दिन जगन्नाथ सिंह पातर शहीद हुए थे. इससे पूर्व नायके रामचंद्र सिंह ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की. इसके बाद विधायक रामदास सोरेन, मुखिया पबिता सिंह, जिला परिषद सुभाष सिंह सहित ग्रामीणों ने स्वतंत्रता सेनानी की मुर्ति पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. विधायक ने बताया कि जगन्नाथ सिंह पातर को अंग्रेजों ने पकड़कर 5 अप्रैल 1790 को फांसी दे दी थी. इसी को लेकर शहीद दिवस के दिन उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-demand-to-free-the-servant-of-dhatkidih-anganwadi-center/">डुमरिया
: धतकीडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को चयनमुक्त करने की मांग
: धतकीडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को चयनमुक्त करने की मांग
Leave a Comment