Search

 
 
 

घाटशिला : मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर सांसद ने की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ सांसद ने शनिवार को एक होटल में बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, लखन मार्डी समेत कई भाजपाई मौजूद थे. बैठक मे हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ` आंदोलन के तहत भाजपा झारखण्ड द्वारा 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के कार्यकर्ताओं की भागीदारी के संबंध में चर्चा की गई. बताया गया कि इस कार्यक्रम में जिला के सभी मंडलों के प्रत्येक पंचायत से लोग शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व पंचायत के कार्यकर्ता करेंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mother-sheetla-worshiped-in-sadpura-village-women-take-out-kalash-yatra/">घाटशिला

: साड़पुरा गांव में की गई मां शीतला की पूजा, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

हर पंचायत से शामिल होने युवा

मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा- वर्तमान सरकार ने सिर्फ युवाओं को सपने दिखाने का काम किया है. 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता और न जाने क्या क्या. जबकि हकीकत इसके विपरीत है. प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर डंडे बरसा कर अपने बर्बरता को दर्शाया है. झारखंड के युवा के साथ भारतीय जनता पार्टी हमेशा साथ थी और आगे भी रहेगी. इसी आश्वासन के साथ 11 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा वर्ग हमारे साथ है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, चंडीचरण साव, सरोज महापात्र, किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, रोहित सिंह परमार, लक्ष्मण राव, संजय तिवारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही